शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर ने ऑटो को ठोकर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तो दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अनूपपुर से शहडोल की ओर ट्रेलर आ रहा था और शहडोल से ओपीएम की ओर ऑटो जा रही थी, जिसमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने बताया कि अनूपपुर से कोयला लोड कर ट्रेलर शहडोल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लालपुर के समीप क्रेशर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार दो महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि 4 लोगों को गंभीर हालत में पुलिस अपने वाहन से ही मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां 4 में से 2 गायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!