मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चलती ट्रेन में एक 14 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने किशोरी को पहले अश्लील वीडियो दिखाई फिर उसके साथ गंदी हरकत की। मामले में आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक, मंगला एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में 14 वर्षीय किशोरी अपनी दादी के साथ मडगांव से ग्वालियर के लिए सफर कर रही थी। उनके बर्थ में एक युवक इटारसी से लेकर भोपाल तक मोबाइल पर बार-बार अश्लील वीडियो दिखाने लगा और गंदे इशारे करने लगा। किशोरी ने आपबीती अपने साथ बैठी दादी को बताई। जिसके बाद ट्रेन में ही पीड़िता की दादी ने टीटी को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए TTE ने रेलवे कंट्रोल रूम बीना को इसकी जानकारी दी। हालांकि पीड़िता ने मामले की शिकायत ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद दर्ज कराई गई।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं