मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नदी में नहाने के लिए गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है, घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। परिजनों ने नदी से दोनों को निकाल कर हटा सिविल अस्पताल भेजा यहां पर डॉक्टरों ने उनको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
गहरे पानी की तरफ जाने से दोनों डूबने लगे
भैंसा गांव के रहने वाले विश्वास और इशांत गुरुवार को व्यारमा नदी के सिद्ध घाट हुसेना के पास नहाने गए थे। तभी दोनों अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। जब दोनों काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन उनको तलाशने के लिए पहुंचे थे। परिजनों को घाट पर उनके कपड़े दिखाई दिए नदी में परिजनों ने उनको तलाशना शुरू किया तो दोनों गहरे पानी में अचेत अवस्था में दिखे। यहां से दोनों को बाहर निकाल कर हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं