उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, महिला डिंडोरी जिले की रहने वाली है। यह घटना बुधवार की है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और यहां पर महिला का मोबाइल गुम हो गया इसके बाद दोनों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर पति-पत्नी दोनों काम की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक सवार रवि नाम का युवक आया और उनको काम दिलाने के लिए कहा और एक खेत में ले गया यहां पर एक झोपड़ी में सफाई करने के लिए कहा फिर महिला के पति को अपने साथ ले गया महिला के पति के जाने के बाद इमरान नाम का युवक महिला के पास पहुंच गया और उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है, जिसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के बाद जब कार्रवाई की गई तो घटना सही पाई गई। इसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जबलपुर और मंडला में रहने वाले दो प्रेमी युगल घर से भाग आए थे, जिन्होंने पहले शादी की और उसके बाद इंदौर से उज्जैन पहुंच गए। यहां पर यह दोनों काम की तलाश में इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे थे कि तभी इन्हें रवि नामक एक युवक मिला। इसने दोनों को काम देने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और यहां से ताजपुर ले गया। यहां उसने अपने एक अन्य मित्र इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए उज्जैन ले आया। जहां महिला का पति कुछ सामान खरीदता इसके पहले ही बहाना बनाकर रवि उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया। जहां इमरान पहले ही महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म कर चुका था। इस दौरान महिला डरी और घबराई हुई थी, लेकिन फिर भी रवि ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला ने जैसे तैसे हिम्मत जुटाई और अर्धनग्न अवस्था में ही वह झोपड़ी से गांव की ओर भागने लगी। तभी उसे कुछ लोग खेत पर काम करते हुए दिखे थे जिनके माध्यम से ही वह बच पाई।
More Stories
MP; इंदौर में डेढ़ माह के बच्चे का गला रेतकर हत्या, माँ पर शक!
इंदौर में महिला ने की पिता-भाई के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या!
इंदौर में ढाबा संचालक की हत्या, पान थूकने की बात पर हुआ था विवाद…