मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुठला कैमोर इलाके की एक चूना भट्टी से मैनेजर का जला हुआ शव मिला है. आशंका जताई जा रही है कि मैनेजर को जिंदा भट्टी में फेंकर उसकी हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने भट्टी की आग को बुझाया. इसके बाद मौने का शव बाहर निकाला गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
मैनेजर की मौत के बाद उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पहले मैनेजर के साथ मारपीट की गई. इसके बाद उन्हें भट्ठे में जिंदा फेंक दिया गया. मैनेजर की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति फैल गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मिली जानकारी के मुताबिक सिमको फैक्ट्री के मैनेजर समनु प्रसाद विश्वकर्मा पेमेंट करने के लिए फैक्ट्री पहुंचे थे. उसके बाद से वो गायब हो गए थे. गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में जला हुआ शव मिला है. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी गई.

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी