जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए छिंदवाड़ा के बेटे कबीर का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव कबीर के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही एक करोड़ रुपये और परिजन को सरकारी नौकरी देने का वादा किया।
मुख्यमंत्री ने लगभग 15 मिनट तक परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये प्रदान करने का भी एलान किया। इसके साथ ही शहीद के परिजनों को एक सरकारी नौकरी का वादा किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव जैसे ही शहीद की परिजन से मुलाकात करने पहुंचे, उन्हें देखकर शहीद की मां और पत्नी रो पड़े। जिन्हें मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी