मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नशे के आदी 32 वर्षीय शख्स ने कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी मां बचाने दौड़ी तो उसका सिर फोड़ दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुधांशु कदम (32) ने अपने पिता रवि कदम (65) को बेसबॉल के बल्ले से कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।
मुरैना के दत्तपुरा में बाबा वाली गली में सुधांशु कदम ने पिता रवि कदम को तब तक पीटा, जब तक उनकी जान नहीं चली गई। मां शकुंतला के भी सिर में गंभीर चोट पहुंचाई है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी है। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां से वापस आने के बाद पिता की हत्या कर दी और मां को घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!