गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के सुहाया गांव में 18 साल की युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी पांच दिन तक युवती का शव छिपाए रखा। हालांकि, पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुहाया की रहने वाली 18 साल की मुस्कान लोधा का पड़ोस में ही रहने वाले रिंकू लोधा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की मां दोनों की शादी करने के लिए सहमत हो गई थी। इसी बीच 24 अप्रैल को मुस्कान लोधा घर से लापता हो गई। मुस्कान की मां भूलीबाई ने झागर चौकी में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को जैसे ही मुस्कान और रिंकू के प्रेम प्रसंग की भनक लगी, उसने रिंकू को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसने मुस्कान की हत्या कर दी है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!