मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक घर में पानी के टैंक में मां और बेटी की लाश मिली है। आपको बता दें सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है यह घटना हादसा है या हत्या या फिर खुदकुशी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें की घटना खिलचीपुर से 15 किलोमीटर दूर दोबड़ा गांव की है।
घटना का पता तब चला जब देवर घर पर पहुंचा। पूजा के देवर सुरेंद्र शर्मा ने पानी की टंकी में पूजा और प्रियांशी का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी और उसकी शादी 11 दिसंबर 2020 को दोबड़ा गांव में रहने वाले महेंद्र शर्मा से हुई थी। पूजा के ससुर जगदीश शर्मा भोपाल में एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं पूजा का पति महेंद्र टैक्सी चलाता है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!