लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए छिंदवाड़ा से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहे पुलिस और होमगार्ड जवानों से भरी बस बैतूल के बरेठा घाट में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 21 जवान घायल हो गए, जिनमें से नौ को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष का उपचार शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
नागपुर भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास शनिवार सुबह होमगार्ड और पुलिस जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के कारण सुबह 4 बजे के करीब हुआ।
दरअसल, छिंदवाड़ा से ड्यूटी खत्म कर जवानों से भरी बस बरेठा घाट पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही इस बस में 40 जवान सवार थे, जिसमे 34 होमगार्ड जवान और 6 पुलिसकर्मी थे। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, मामूली चोट लगने पर 12 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया गया और गंभीर घायल 9 जवानों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!