विदिशा: लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान किया जाना है। ऐसे में राजनीतिक दलों का प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार में जोर-शोर से लगे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रामनवमी के मौके पर किले अंदर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे।
प्राचीन बालाजी मंदिर में पहुंचकर उन्होंने भगवान के दर्शन किए और भजन भी गाए। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, विदिशा विधायक मुकेश टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सम्मिलित रहे। उन्होंने बालाजी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। भगवान राम के जन्मोत्सव पर दर्शन कर भजन भी गाए।
मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 500 साल के इंतजार और संघर्ष के बाद भगवान राम अपने जन्म स्थान पर विराजमान हुए हैं और भव्य मंदिर बने और उनके स्थापित होने के बाद पहली बार जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे देश में भगवान राम का जन्मोत्सव भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। सभी भजन कीर्तन और भक्ति में डूबे हुए हैं।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं