मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के टाइगर रिजर्व में एक जानवर चर्चा का विषय बना हुआ है। पन्ना रिजर्व में एक अनोखा भेड़िया आया है। प्रदेश को बाघ और चीतों के लिए जाना जाता है। बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए मध्य प्रदेश में विश्व विख्यात है, लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व में कई बार बड़े ही दुर्लभ वन्यजीवों की भी मौजूदगी सामने आई है। बता दें की देश में पाए जाने वाले भूरे और हिमालियन भेड़ियों के बीच पहली बार पन्ना में काले रंग का भेड़िया दिखाई दिया है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में फिशिंग केट के बाद दुर्लभ काले भेड़िया को किशनगढ़ बफर में कैमरे में कैद किया गया है। फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया कि दुनिया में इनकी आबादी बहुत कम है। उनका संरक्षण भी बाघों की तरह ही महत्वपूर्ण माना गया है।
आपको बता दें कि काले रंग का भेड़िया का पन्ना टाइगर रिजर्व में देखे जाना पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए सुखद और उत्साह पैदा करने वाली खबर है। यदि इनकी संख्या बढ़ती है तो इससे यहां पर पर्यटक भी बढ़ेगा। जिसका लाभ पन्ना टाइगर रिजर्व को मिलेगा यही कारण है कि प्रबंधन के द्वारा काले भेड़िए की निगरानी की जा रही है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं