मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम की मौत हो गई है। आपको बता दें कि 44 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 42 फीट की गहराई पर मयंक गिट्टियों के बीच दबा मिला। तत्काल मेडिकल टीम मयंक को लेकर अस्पताल पहुंची यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस बात की पुष्टि जिला पंचायत सीईओ सौरभ सोनवडे ने की है।
बता दें शुक्रवार को मयंक खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया था। घटना जनेह थाना क्षेत्र में आने वाले मनिका गांव की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद 8 जेसीबी मशीनों की मदद से खुदाई की गई ड्रिल मशीन से बोरवेल तक पहुंचने के लिए एक सुरंग बनाई गई थी। मयंक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!