मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक 4 मंजिला इमारत में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना विन्ध्यनगर स्थित आरडीसीसी कॉम्प्लेक्स में हुई है। बिल्डिंग के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
बताया जा रहा है कि सूचना के बावजूद भी आग लगने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। तब तक आग और धुंआ बिल्डिंग में फैल चुका था। लोग जिंदगी बचाकर बिल्डिंग से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कहीं न कही ये प्रशासन की नाकामी भी कही जा सकती है, हालांकि कलेक्टर एसपी बाद में मौके पर पहुंचे हैं।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला