इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से एक बुर्जुग की मौत हो गई। वे रात को खाना खाने के बाद रेल पटरी के आसपास टहल रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। देर रात जब बुजुर्ग घर नहीं पहुंचे तो बेटा उन्हें खोजने के लिए निकला, कुछ देर बाद उनका शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला।
परिजनों ने बताया कि वे रोज रात को टहलने के लिए जाते थे। गुरुवार को भी खाना खाने के बाद निकलने थे, लेकिन रात 12 बजे तक वापस नहीं आए तो उनकी चिंता होने लगी।
पुलिस सुसाइड के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी तरह का तनाव नहीं था, न ही कोई बीमारी थी। जिसकी वजह से वे आत्महत्या जैसा कदम उठाए। परिजनों ने बताया कि गणेश हम्माली का काम करते थे। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद बाहर बैठकर दोस्तों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक शादी में बिहार जाने का भी जिक्र किया था। इसके कुछ देर बाद वे टहलने चले गए, लेकिन वापस नहीं लौटे।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं