V India News

Web News Channel

उज्जैन; अनिल फिरोजिया ही होंगे बीजेपी के उम्मीदवार; आज नाम कन्फर्म!

आज बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हुई है, जिसमे प्रदेश की 5 सीटों पर नाम स्पष्ट हो गये। महाकाल नगरी उज्जैन से पार्टी ने एक बार फिर सांसद अनिल फिरोजिया को मौका दिया है। फिरोजिया अपने टिकट को लेकर कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। अब उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर छा गई।

अनिल फिरोजिया कौन हैं? 

बीजेपी ने भरोसा जताते हुए अनिल फिरोजिया को दोबारा मैदान में उतारा है। फिरोजिया 2013 से 2018 यह तराना से विधायक रह चुके हैं। जिसके बाद 2019 में बीजेपी ने उन्हें उज्जैन लोकसभा से टिकट दिया। वह विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। बीजेपी ने जब पहली लिस्ट जारी की थी तभी से अनिल फिरोजिया के टिकट काटने की तमाम अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन बीजेपी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए अनिल फिरोजिया के फिर से उज्जैन लोकसभा से मौदान में उतार दिया है।

अनिल फिरोजिया को राजनीति विरासत में मिली, उनके पिता स्वर्गीय भूरेलाल जी फिरोजिया जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। अनिल फिरोजिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बजरंग दल भाजयुमो भाजपा के नगर और जिला इकाई से लेकर प्रदेश संगठन में उन्होंने अपनी जगह बनाई। स्वयंसेवक की भूमिका में संघ से प्रेरणा लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। अनिल फिरोजिया ने उज्जैन संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत हासिल कर एक रिकॉर्ड बनाया था।