एमपी में बारिश का सिलसिला जारी है, प्रदेश के 24 जिलों में शनिवार को बारिश हुई है। कई इलाकों में तेज हवाओं और जोरदार बारिश हुई है। भोपाल में गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही, हरदा में भी बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है, आंधी-बारिश व ओले की वजह से कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गई।
मध्य प्रदेश के जबलपुर, उज्जैन, श्योपुरकलां, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, सतना और रीवा जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यहां बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वही नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!