V India News

Web News Channel

उज्जैन में पांच दिन रहेगी राहुल गांधी की यात्रा; महाकाल दर्शन के बाद सभा को संबोधित करेंगे!

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को उज्जैन आएगी। यात्रा करीब चार से पांच दिन उज्जैन में ही रुकेगी। यहाँ पर राहुल गांधी महाकाल मंदिर दर्शन के बाद सभा को भी सम्बोधित करेंगे।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया की कार्यक्रम के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब चार से पांच दिन उज्जैन में रुकेगी। इस दौरान राहुल गांधी शहर से बाहर जाएंगे और करीब पांच दिन बाद वापस यात्रा में शामिल होंगे। राय ने बताया कि 25 फरवरी को यात्रा मक्सी से उज्जैन शहर में प्रवेश करेगी। यहाँ से सबसे पहले वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके बाद राहुल गांधी दर्शन के बाद हरी फाटक ब्रिज होते इंदौर गेट पहुचेंगे यहाँ पर कांग्रेस नेता रैली का स्वागत करेंगे।

पांच दिन उज्जैन में रहेगी यात्रा –

इंदौर गेट से राहुल गांधी का रोड शो होगा जिसमें दौलत गंज होते हुए मालीपुरा में गाडी से ही सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा के बाद वापस हरी फाटक रोड होते हुए बड़नगर रोड के मोहनपुरा चौराहा पर विक्रम पटेल के खेत में न्याय यात्रा का विश्राम स्थल होगा। 26 फरवरी की सुबह राहुल गांधी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उज्जैन से निकल जाएंगे और सम्भवतः 29 फरवरी या 1 मार्च को वापस यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा उज्जैन से बदनावर रतलाम के रास्ते गुजरात में प्रवेश करेंगी