भाजपा ने 27 फरवरी को हाेने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को 5 नामों की घोषणा की। राज्य की कुल पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक सीट पर जीत पक्की है। पांचवीं सीट के लिए कशमकश रहेगी। भाजपा ने डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है। कल यानी 15 फरवरी नॉमिनेशन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। ऐसे में कांग्रेस भी उम्मीदवार आज ही घोषित कर सकती है।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर दिग्गजों का जमावड़ा लगा। पूर्व सीएम ने वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस विधायकों को डिनर पर बुलाया। इसमें सभी नेताओं को एकजुट रहने की सीख दी गई। साथ ही नामांकन पत्र पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराएं गए। डिनर के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने डिनर में एक साथ रहने की सीख दी है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। जल्द ही नाम तय होगा।
पटवारी ने कहा कि अभिभावकों को ऑनलाइन जुआ सट्टा को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जुए को वैध कर दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में उलझाकर युवाओं को धर्म का नशा कराया जा रहा है। पटवारी ने कहा कि किसान हित में कांग्रेस आंदोलन करने की रणनीति बना रही है। सरकार को संकल्प पत्र के वादे भी याद दिलाए जाएंगे।
बता दें, प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीट खाली हो रही हैं। इसमें चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास रह सकती है। कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ के नाम को लेकर चर्चा है। हालांकि, नाम दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। राज्यसभा के लिए 15 फरवरी को नामांकन के लिए अंतिम तारीख है। इससे पहले कांग्रेस विधायकों से केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से तय नाम को समर्थन के लिए आवेदन पर हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं