उज्जैन। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी रविवार शाम करीब 7 बजे धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे और संध्या आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर भगवान महाकालेश्वर की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि काफी समय से उनके मन में भगवान महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से अब उनका एक नया रिश्ता भी जुड़ गया है, जिसके चलते उनका प्रदेश में आना-जाना लगा रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वे पिछले महीने की 30 तारीख को भी मध्यप्रदेश आए थे और अब 26 तारीख को फिर प्रदेश का दौरा करेंगे। हालांकि, उनका रविवार का उज्जैन दौरा पूरी तरह धार्मिक और निजी था।
भावुक होकर बोले- आज मुझे बुलावा आ गया
बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का मां लक्ष्मी से भी पुराना संबंध रहा है और परिवार के सदस्य पहले भी यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं।
हरदीप सिंह पुरी ने भावुक अंदाज में कहा, “आज मुझे बुलावा आ गया। मैं बहुत इमोशनल हूं। मेरा सौभाग्य है कि आज दर्शन का मौका मिला।”
केंद्रीय मंत्री की इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

More Stories
उज्जैन में ई-रिक्शा की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, CCTV आया सामने
उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी पर हुआ हरिहर मिलन, बाबा महाकाल ने भगवान विष्णु को सौंपा सृष्टि संचालन का दायित्व
92 साल की सुशीला नागर ने निधन के बाद भी पेश की समाजसेवा की मिसाल, नेत्रदान के साथ किया देहदान