इंदौर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां यातायात पुलिस में पदस्थ आरक्षक अंकित तोमर ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि अंकित करीब डेढ़ महीने पहले ही इस क्वार्टर में रहने आए थे और सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे थे.
पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
घटना थाना मल्हारगंज क्षेत्र के चौथी पलटन एच टाइप पुलिस क्वार्टर की है. जहां आरक्षक अंकित तोमर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरक्षक ने कमरे में फांसी लगाई है. हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने कमरे की तलाशी ली है और एफएसएल टीम भी बारीकी से जांच कर रही है.
दिल्ली पुलिस आरक्षक के रूप में हुआ था अंकित का चयन
बताया जा रहा है कि अंकित तोमर का चयन हाल ही में दिल्ली पुलिस में आरक्षक के रूप में हो चुका था और वे जल्द ही जॉइन करने वाले थे. वह एसीपी ट्रैफिक हिंदुसिंह मुवेल के कार्यालय में एकाउंट कार्य देख रहे थे और अविवाहित थे. घटना से पहले वे रात करीब 10 बजे अपने क्वार्टर पहुंचे थे, जिसके बाद यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है. आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

More Stories
भिंड में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस ने 2 बाइकों को रौंदा, 3 युवकों की मौके पर मौत!
सागर में दर्दनाक हादसा: खदान में नहाने गए 7 दोस्तों में 3 की डूबकर मौत, SDRF ने शव निकाले!
रील बनाने के दौरान नहर में बह गईं तीन बच्चियां, 6 घंटे बाद दो के शव मिले, एक की तलाश जारी