मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के चंदूपुरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह में क्रॉकरी का काम करने आ रहे मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक, गांव में गब्बर सिंह गुर्जर के घर शादी समारोह था। आगरा से ठेकेदार मजदूरों और सामान के साथ लोडिंग वाहन से पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल खेतों में होने के कारण वाहन खेतों के रास्ते ले जाया जा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में वाहन की छत पर बैठे मजदूर आ गए और पूरे वाहन में करंट फैल गया।
हादसे के दौरान पियूष कश्यप, रिंकू मैसी, अरमान, समीर, बिट्टू और शिवा ने समय रहते कूदकर जान बचा ली। वहीं विक्की जाटव और 20 वर्षीय आलोक नाई करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद कराकर दोनों को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मजदूरों को ठेकेदार 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काम पर लेकर आया था।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!