उज्जैन : बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एडमिशन दिलाने के नाम पर हुई ठगी के मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और फिलहाल कानपुर पुलिस की हिरासत में है, जिसे पूछताछ के लिए जल्द उज्जैन लाया जाएगा।
मंछामन गणेश कॉलोनी निवासी सतीशचंद्र पटेल अपने बेटे का एडमिशन कराना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें एक कथित प्रोफेसर के जरिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में एनआरआई कोटे की सीट खाली होने की जानकारी दी गई। प्रिंसिपल बनकर बात करने वाले व्यक्ति ने ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए दस्तावेज मंगवाए और फीस के नाम पर दो खातों में पैसे जमा करवा लिए।
पीड़ित ने 25 हजार रुपये कॉलेज के नाम पर और 4.25 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब परिवार कटिहार पहुंचा तो असली प्रिंसिपल ने बताया कि कोई सीट खाली नहीं है और यह ठगी का मामला है।
शिकायत के बाद पुलिस ने सिलीगुड़ी निवासी जयंत सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई बार इसी तरह मेडिकल एडमिशन के नाम पर लोगों को ठग चुका है। फिलहाल वह एक अन्य मामले में कानपुर पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की कार्रवाई जारी है।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम