उज्जैन:T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद क्रकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया. लोगों ने खूब पटाखे छोड़े और डीजे के धुन पर सड़कों पर थिरकते दिखे. इस दौरान चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में जश्न मना रहे लोगों पर हमले का मामला सामने आया है. कुछ लोगों जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते-देखते लाठी डंडे भी चलने लगे. इसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 लोग घायल हुए हैं.
2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे
उज्जैन के थाना चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में भारत की टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद जश्न मनाना भारी पड़ गया. पटाखे फोड़ते क्रिकेट प्रेमियों पर इलाके में दूसरे समुदाय के लोगो ने आपत्ति ले ली, जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. जब विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाने लगे. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया. इस घटना में घायल में सभी लोगों को शासकीय चरक भवन अस्पताल भेजा गया, घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं.

More Stories
महाकाल की शरण में एक्ट्रेस कनिका मान, भस्म आरती का बताया खास अनुभव!
उज्जैन; महामंडलेश्वर को दुष्कर्म मामले में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश …
उज्जैन: बड़नगर के ग्राम किलोली में मासूमों की सेहत से खिलवाड़ …