मध्य प्रदेश के गुनाजिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ है। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में आरोपी ने एक युवक को थार गाड़ी से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए
दरअसल, इस विवाद में कुल चार लोग घायल हुए हैं। इनमें मृतक की दो लड़कियां भी शामिल हैं। घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रामस्वरूप नागर (40) अपनी पत्नी विनोद बाई (38), पुत्री तनीषा (17) और कृष्णा (17) के साथ खेत पर जा रहा था। तभी पुराने जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही करीब 10 से 15 लोग मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने रामस्वरूप को थार गाड़ी से कुचल दिया। जिससे उसके दोनों हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी दोनों बेटियों के साथ अभद्रता की गई और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को फतेहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गुना रेफर किया गया। डॉक्टरों ने रामस्वरूप की हालत गंभीर बताई और उसे भोपाल रेफर कर रहे थे लेकिन इलाज के दौरान रामस्वरूप की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फतेहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
6 बीघा जमीन को लेकर है विवाद
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेशपुरा गांव में रामस्वरूप का पचलावड़ा राजस्थान निवासी कन्हैया लाल नागर के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 10 से 15 आरोपियों ने रामस्वरूप और उसकी पत्नी और बेटियों पर फरसा, गंडासी सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने रामस्वरूप पर थार गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए। जैसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद छह बीघे जमीन को लेकर है।
आरोपी महेंद्र नागर है बीजेपी का नेता
वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र नागर बीजेपी का नेता है। आरोप है कि वह छोटे किसानों को डरा धमकाकर जमीन पर कब्जा कर लेता है। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र नागर समेत उसके परिवार की तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। साथ ही 14 अन्य लोग आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

More Stories
MP; शिक्षा के मंदिर में छलके जाम, वीडियो वायरल !
दमोह; तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत 12 लोग घायल!
गौ रक्षा के संकल्प को लेकर फिर सड़कों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती!