मध्य प्रदेश से ओड़िसा के पुरी में भगवान जगन्ननाथ के दर्शण के लिए जा रहे 6 लोगों की छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी एक युवक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है। मरने वालों में 4 युवक मध्य प्रदेश के थे, और दो लोग ओड़िसा के निवासी थे।
यह हादसा सुबह करीब छह बजे बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, इंदौर के युवक एक आर्टिगा कार (MP09DH8684) से ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
ब्रेक लगाने से बेकाबू हुई कार
कार तेज रफ्तार में थी। अचानक ब्रेक लगाने पर कार बेकाबू होकर दूसरी दिशा में मुड़ गई, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना बागनदी थाना इलाके की है।
मौके पर ही 6 की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शव कार के अंदर फंस गए। पुलिस ने शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर गए। ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!