इंदौर के कनाड़िया इलाके में बुधवार शाम एक महिला का शव उसके घर के पास घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रानी (30) पत्नी ईश्वर के रूप में हुई है। घटना के बाद पति घायल अवस्था में पड़ी रानी को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को एक्सीडेंट की जानकारी दी।
महिला के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रानी की हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, रानी का पति से बीते दो वर्षों से विवाद चल रहा था और पति का एक महिला से प्रेम संबंध भी था। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पति आए दिन इस महिला का नाम लेकर रानी को धमकाता था।
परिजनों का कहना है कि रानी बुधवार को बेटे को लेने स्कूल गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसके घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली। बड़ी मां कांता ने आरोप लगाया कि मामले को एक्सीडेंट बताकर हत्या को छिपाने की कोशिश की जा रही है।
एडीशनल डीसीपी अमेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला फिलहाल संदिग्ध है और पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई करेगी। जांच जारी है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!