भोपाल के गुनगा इलाके से लापता युवक की लाश डैम से बरामद की गई है। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
गुनगा पुलिस ने बताया कि गांधी नगर निवासी 28 वर्षीय पवन विश्वकर्मा मैकेनिक का काम करता था। उसकी मां गुनगा स्थित आश्रम में खाना बनाने का करती थी, इसलिए वह आश्रम के सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह बगैर बताए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। दोस्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह पार्टी माने के लिए छापर डैम की तरफ गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने डैम में तलाश करवाई तो पवन की लाश बरामद हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए डैम पर पहुंचा था। यहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!