इंदौर जिले की महू तहसील के ग्राम हरसोला से एक तालिबानी हरकत सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने सरेआम पिटाई कर दी. यह घटना गुरुवार को हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है, पुलिस के अनुसार, युवक गांव की एक लड़की का पीछा करता था और उसे परेशान करता था. इसी बात से नाराज होकर लड़की के दो भाइयों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का यह वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस तक मामला पहुंचा.
प्रेम प्रसंग को युवक की पिटाई
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं. किशनगंज पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले में एडिशनल एसपी रुपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक की पिटाई हो रही है. इस संबंध में शिकायत मिली है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून को हाथ में न लें और इस तरह की घटनाओं से बचें.

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत