मध्य प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी कर दिए गए है। यह चुनाव अलग-अलग परिस्थियों के चलते हुए थे। जिसमे से 6 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि 3 पर कांग्रेस ने पकड़ बनाई। बता दें कि यह चुनाव भोपाल इंदौर समेत कुल 9 निकायों में हुए। जिसके बाद से कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता धूम धाम से जश्न बना रहे है।
इंदौर, मंडला और शहडोल में कांग्रेस को मिली जीत
मंडला के बिछिया में वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस प्रत्याशी जानकी बाई धुर्वे ने पार्षद पर जीत हासिल की। शहडोल जिले के खांड में वार्ड क्रमांक 8 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी ने जीत हासिल की। इंदौर के सांवेर में वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेस की प्रत्याशी हसीना की जीत हुई।
भोपाल के वार्ड 7 में भाजपा की शाइस्ता सुल्तान को मिली जीत
इधर खरगोन के भीकनगांव के वार्ड नंबर 5 में भाजपा की कमलेश कौशल, सिवनी के वार्ड नंबर 11 में भाजपा की निधि, छिंदवाड़ा के न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भाजपा क निकिता बरखे, भोपाल में बैरसिया के वार्ड 7 में भाजपा की शाइस्ता सुल्तान और इंदौर के गौतमपुरा के वार्ड 15 में भाजपा के शंकलाल ने जीत दर्ज की।
भाजपा की कमलेश कौशल 205 वोट से जीते
खरगोन जिले के भीकनगांव नगर परिषद के वार्ड 5 के उपचुनाव में भाजपा की कमलेश कौशल 205 वोट से चुनाव जीती। कमलेश ने कांग्रेस की पूर्व परिषद अध्यक्ष पूनम अमित जायसवाल को हराया। उल्लेखनीय है कि पूनम ने अपराधिक रिकॉर्ड की फॉर्म में जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद शिकायत हुई और जांच में पूनम को पार्षद से हटाया था। इसके चलते उपचुनाव हुआ है। आगामी दिनों में अध्यक्ष का उपचुनाव भी होगा।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला