केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन किया। नंदी हॉल में नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी और अभिषेक शर्मा ने बघेल को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट किया। बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी कुल देवी महारानी अहिल्याबाई ने देश के 12,776 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। इनमें सभी ज्योतिर्लिंग के साथ महाकाल मंदिर भी शामिल था।
उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने भारत की सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित किया। बघेल ने महाकाल से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की कामना की।
इसी दिन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भी श्री महाकालेश्वर मंदिर में चांदी द्वार से दर्शन किए। मंदिर समिति ने उन्हें भी प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

More Stories
सामाकोटा बैराज के लोकार्पण से महिदपुर को मिली विकास की नई गति, मुख्यमंत्री ने दीं कई बड़ी सौगातें!
भैरवगढ़ जेल में 1000 कैदी करेंगे सामूहिक योग और प्राणायाम!
महाकाल मंदिर में भेष बदलकर भस्म आरती में प्रवेश की कोशिश, युवक हिरासत में!