एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।
इस घातक प्लेन क्रैश में अभी तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना मैं व्रत सभी लोगों की आत्मा शांति के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज विशेष पूजन अनुष्ठान किया गया।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित गौरव शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल मृत्यु लोक के राजा हैं इसीलिए आज मंदिर में विशेष पूजन अर्चन अनुष्ठान किया गया था। इस पूजन अर्चन के तहत बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया और उनसे यह कामना की गई कि इस घटना में जो लोग दिवंगत हुए हैं उन्हें शांति प्रदान हो। उसके साथ ही जो लोग घायल हुए हैं, वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
बाबा महाकाल से यह भी कामना की गई कि भगवान महाकाल मृत व्यक्तियों के परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति भी प्रदान करें। इस अनुष्ठान के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में पंडित घनश्याम पुजारी द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया गया। साथ ही बाबा महाकाल से यह कामना भी की गई कि इस प्रकार की घटनाओं की फिर से पुनरावृति न हो और बाबा महाकाल सभी की रक्षा करें।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!