ग्वालियर चंबल के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि शिवपुरी-ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब पांच दिन की बजाए हफ्ते में सातों दिन चलेगी, भारतीय रेलवे ने यह फैसला किया है, जिसके बाद ट्रेन कब से 7 दिनों चलेगी इसी तारीख भी तय कर दी है.
शिवपुरी-ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 26 मई से हफ्ते में सातों दिन चलेगी, यह व्यवस्था अब लागू होने वाली है. ट्रेन के सातों दिन चलने से शिवपुरी और ग्वालियर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और भोपाल आना जाना आसान होगा.
दरअसल, स्थानीय लोगों ने इस ट्रेन को सातों दिन चलाने का आग्रह किया था, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री और स्थानीय बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रेन को सातों दिन चलाने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा था, सिंधिया की मांग को अश्विनी वैष्णव ने स्वीकार कर लिया था.
इस ट्रेन के सातों दिन चलने से गुना, शिवपुरी जिले के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और उनकी भोपाल से कनेक्टिवटी भी अब हफ्ते में सातों दिन रहेगी. इसके लिए मंजूरी रेल मंत्री की तरफ से पहले ही मिल गई थी, लेकिन अब तारीख भी तय कर दी गई है.

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी