मध्य प्रदेश के खंडवा में एसपी कार्यालय के गेट पर रामनगर की रहने वाली एक महिला ने जहर खा लिया। महिला मारपीट के मामले शिकायत लेकर बेटी के साथ एसपी कार्यालय आई थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा कि महिला के पैसे को लेकर कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था।
जहर खाने वाली महिला की बेटी हिमानी चौहान निवासी राम नगर ने बताया कि मां रीमा बाई रोज की तरह सुबह कॉलोनी में दूध बेचने गई थी। सुबह 8.30 बजे की घटना है। पड़ोस में रहने वाले युवकों ने मां और उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत लेकर वे रामनगर चौकी गए थे। यंहा सुनवाई नहीं हुई तो एसपी कार्यालय गए। तब उसे चौकी से फोन आया कि रिपोर्ट लिख रहे है मेडीकल कराने आ जाओ। मैं मेडिकल कराने आ गई थी, मां वही एसपी कार्यालय में थी। यहां चेनल गेट पर मां ने जहर खा लिया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस और राम नगर चौकी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला