इंदौर। मध्यप्रदेश के लिए 27 अप्रैल यानी आज का दिन बेहद खास रहा। कई टेक कंपनियों ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने और राज्य को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए सरकार के साथ एमओयू साइन किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की।
इन पदाधिकारियों ने न केवल सीएम डॉ. यादव के विजन की सराहना की, बल्कि उनके सपने को साकार करने में मदद का भी आश्वासन दिया। मौका था इंदौर के ब्रिलिएंट कंवेंशन सेंटर में आयोजित ‘एमपी टेक ग्रोथ’ कॉन्क्लेव-2025 का। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. यादव ने कई योजनाओं के लोकार्पण और भूमि-पूजन किए। उन्होंने 4 नई तकनीकी नीतियों की गाइडलाइन्स जारी कीं।इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर को कई गौरव मिले हैं। अब यह ग्रीन सिटी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प शक्ति से 11 साल में अमूलचूल परिवर्तन आए हैं। देशभर की सूरत बदल चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार भी उनके विजन और मिशन के साथ खड़ी है। हमने प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में उद्योग और उद्योगपतियों को पहुंचाया है। जीआईएस में हमने 30 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त किया है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी