मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला टीआई पर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी टीआई राजकुमार कंसोरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि टीआई ने चलती कार में ड्राइवर के सामने रेप किया। यह भी आरोप है कि पहले टीआई उसे ब्लैकमेल करता रहा है। उन्होंने रेप की शिकायत पहली बार 2022 में की थी।
दरअसल सड़क पर दौड़ती कार में युवती से रेप के मामले में झाबुआ जिले के थांदला थाना प्रभारी पर बलात्कार (रेप) का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि 2 साल पहले अयोध्या नगर में ढाबे पर राजकुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद राजकुमार ने एक दिन अपने घर पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती कई बार राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। युवती ने बताया कि पहली बार अक्टूबर 2022 में शिकायत दर्ज करने आई थी। पुलिस ने उल्टा उसके ऊपर ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था जो झूठ है। अब महिला थाने में टीआई (TI) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने लिया एक्शन
पीड़िता ने आगे कहा कि उसने भोपाल कमिश्नर, डीसीपी, क्राइम ब्रांच, अयोध्या नगर थाने तक हर जगह शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। बाद में जब उसने नए डीजीपी कैलाश मकवाना से जनसुनवाई में मुलाकात की और सारे सबूत दिए तो उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। फिर 28 मार्च 2025 को महिला थाने में रेप का केस दर्ज हुआ। इधर, जांच में पुलिस को आरोपी के खिलाफ कई स

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं