मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शहर के बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में आग लगने से दो बसे न सिर्फ बुरी तरह जल गईं, बल्कि आगजनी वाली एक बस के अंदर सो रहे कंडक्टर की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि कंडक्टर को जागने के बाद बस से निकलकर भागने का मौका भी नहीं मिला और जिंदा जल गया।
आगजनी की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, जबतक आग बुझाई जा सकी, बस जलकर कंडम हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि, इस आगजनी में जनहानि तो हुई ही, साथ ही बस मालिकों का लाखों का नुकसान भी हुआ है।
आगजनी की वजह संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि विजय ट्रेवल्स की बस छत्तीसगढ़ से एमपी के बैढ़न के लिए चलती थी। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, फिर भी भीतर सो रहे खलासी को बचाया नहीं जा सका। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आगजनी के कारणों के सुराग जुटाने में जुट गई है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला