उज्जैन; रंगपंचमी पर दोस्तों के साथ जंतर-मंतर मार्ग स्थित कालका माता मंदिर के पास पार्टी मना रहे युवकों का जयसिंहपुरा के युवकों से विवाद हो गया। मंदिर के पास पार्टी मनाने से रोकने को लेकर दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर डंडे, पाइप, चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हुई और दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हो गए। नीलगंगा थाना पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया जयसिंहपुरा में रहने वाला संदीप पिता रामचंद्र पाल अपने दोस्त दिनेश, दिव्यांश, राकेश, संजू कहार, जीतेंद्र कहार, संजू खत्री के साथ रंगपंचमी पर जंतर मंतर मार्ग स्थित कालका माता मंदिर के पास पार्टी मना रहा था। यहां पर जवाहन नगर नानाखेड़ा निवासी दर्शन पिता अमरसिंह पहुंचा और कहने लगा यहां पार्टी नहीं हो सकती। उसका कहना था कि यह हमारी कुलदेवी का मंदिर है। यहां शराब पीना मना है। इसी को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया।
पार्टी मनाने वालों का कहना था हम तो पार्टी मनाएंगे। बस, इसी पर दोनों पक्षों के बीच लट्ठ, पाइप, चाकू चलने लगे। इस हमले में कहारवाड़ी निवासी जीतेंद्र पिता जगदीश को सिर में गंभीर चोंट लगी। दोस्त संदीप पाल भी घायल हो गया। दूसरे पक्ष से अशोक व अजय घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां जीतेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाकि घायलों का चरक अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु