मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इसे सुनते ही लाडली बहनों को तगड़ा झटका लग गया है। अपने खातों में हर महीने आने वाली 1250 रुपए की राशि का इंतजार कर रहीं इन महिलाओं के चेहरे उदास हो गए हैं। दरअसल डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा है कि राज्य के बजट में लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
बता दें कि कुछ दिन पहले देवास में हुए एक आयोजन में लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त के 1250 रुपए जमा कराने से पहले सीएम मोहन यादव ने राशि बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया था। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा था कि जल्द ही लाडली बहना योजना की राशि बढा़ई जाएगी। हालांकि उन्होंने ये नहीं कहा था कि किस्त की 1250 रुपए की राशि में कितने रुपए का इजाफा किया जाएगा।
अब डिप्टी सीएम का बयान- फिलहाल बजट में राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं
लाडली बहना योजना की 1250 रुपए की किस्त की राशि को बढ़ाने को लेकर एमपी के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी अक्सर बनी रहती है। विपक्ष ताक में रहता है कि कब लाडली बहना योजना को लेकर मोहन सरकार को घेरा जाए। इस बीच अब डिप्टी सीएम का बयान सुनकर लाडली बहनें हैरान हैं।

More Stories
इंदौर के रिहैब सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प के साथ विकास की नई राह पर एमपी
महू में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्व आर्मी जवान को उम्रकैद!