संगम नगरी मंगलवार की रात अमंगल हो गई। महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई।
महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई। 15 लोगों के हताहत होने की खबर है और कुछ बेहोश हुए हैं। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। फिलहाल अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है।
मौके से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामला: एसआईटी रिपोर्ट पर निर्णय का इंतजार, 24 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई!
लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत, 4 अधिकारी निलंबित, 4 आरोपी गिरफ्तार!
हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, बच्ची समेत दो की मौत!