मध्य प्रदेश को करप्शन मुक्त के साथ साथ अब भिखारी मुक्त भी करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है। हालांकि इंदौर शहर में भीख मांगने पर प्रतिबंध के आदेश पहले ही जारी किया जा चुके हैं, तो वही अब राजधानी भोपाल में भी नियम लागू करने की तैयारी की जा रही हैं। जिसके चलते अगर कोई भी युवती नए साल से भिखारी को भीख देता है तो उसके ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही क़ानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
भीख देने पर लगेगा 1000 रूपए का जुर्माना
दरअसल, राजधानी भोपाल को बैगर फ्री सिटी बनाने की कवायद में प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया। हाल ही में प्रशासन की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। जिसके तहत नए साल यानि की 2025 से अगर कोई व्यक्ति भीख देते पकड़ा जाता है तो उस पर 1000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुर्माने के अमाउंट को बढ़ाया जा सकता है।
भिक्षुक गृह में सिखाए जाएँगे रोजगार के गुण
दरअसल, समाज कल्याण विभाग भिखारियों का पुनर्वास करने की तैयारी कर रहे है। जिसके लिए 3000 भिखारियों को चिन्हित किया गया है। इतना ही नहीं विभाग ने 200 भिखारी की प्रोफाइल भी बनाई है। जिन्हे भिक्षुक गृह में रहकर रोजगार के गुण सिखाए जाएंगे। ताकि वो अपना जीवन यापन कर सके।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी