देवास के नयापुरा इलाके में एक मकान में लगी भीषण आग में झुलसकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक मकान के निचले फ्लोर पर दूध डेयरी की दुकान थी और आग उसी में लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर ही आग की चपेट में आने से पति-पत्नि और दो बच्चों समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक दिनेश कारपेंटर का काम करता था। इस अग्निकांड में दिनेश, उसकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग की मौत हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!