भोपाल के आनंद नगर की मानक बिहार कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहे बीटेक के 19 वर्षीय छात्र जाहर रजक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जाहर मूल रूप से छतरपुर निवासी है और यहां किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण डीकम्पोज़ हो चुका था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
शुरुआती जांच में पता चला कि जाहर का रूममेट अभय, जो रिश्ते में उसका मामा लगता था, बीते सप्ताह गांव गया हुआ था। इस दौरान जाहर अकेला रह रहा था। मकान मालिक ने बताया कि तीसरी मंजिल पर होने के कारण जाहर से रोजाना आमना-सामना नहीं होता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!