मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में 10 साल की सजायाफ्ता आरोपी ने सजा को कम करने को लेकर इंदौर खंडपीठ का रुख किया. कोर्ट में सजा कम करने को लेकर विभिन्न तरह के तर्क रखे गए. आरोपी पक्ष के वकील ने हाई कोर्ट के समक्ष तर्क दिया कि पूरा मामला मकान मालिक और किराएदार से संबंधित है. मकान मालिक ने किराया बढ़ाने को लेकर आरोपी को झूठे मामले में फंसाया है. लेकिन कोर्ट ने आरोपी पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए सजा को यथावत रखने के आदेश दिए.
किशोर अपराधियों को सजा से राहत देना गलत
दुष्कर्म जैसे मामलों में सख्ती दिखानी चाहिए
फिलहाल जिस तरह से इंदौर हाई कोर्ट ने टिप्पणी की, उसके बाद आने वाले दिनों में नाबालिग के साथ अत्याचार और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा हो सकती हैं. बता दें कि कई बार आरोपी नाबालिग होने के कारण सजा से राहत पा जाते हैं. ऐसा कई मामलों में हो चुका है. दिल्ली निर्भया कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इस जघन्य वारदात में नाबालिग को जितनी सख्त सजा मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली.

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!