मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में फिर एक बार महिला के साथ दुष्कर्म और क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यह पूरा घटनाक्रम को लेकर महिला थाने पर पीड़िता ने घायल अवस्था में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आर्मी में पदस्थ जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान द्वारा बताया गया कि असम राज्य में पदस्थ आर्मी जवान छुट्टी पर इंदौर आया हुआ था। यहां पर वह एक होटल में रुका हुआ था तभी पुरानी समय से परिचित महिला भी उस से मुलाकात करने पहुंची थी। यहां पर व्यक्ति द्वारा होटल में पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं पीड़िता जब महिला थाने पहुंची और शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संजय नामक जवान को गिरफ्तार कर लिया है। और पीड़िता के बयान भी दर्ज किए गए हैं। वही पीड़िता का इलाज हॉस्पिटल में जारी है, पुलिस का कहना है कि जवान के पास वीडियो भी है जिसकी जांच की जा रही है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत