V India News

Web News Channel

मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों पर भाजपा का भगवा परचम!

मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों के नतीजे आ गए हैं। सभी 29 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

भोपाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा को कड़ी मेहनत के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत मिली है। उन्हें दो बार भोपाल से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था, जिसमें उन्हें हर का सामना करना पड़ा था।

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शर्मा को 9 लाख 81 हजार 109 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव को 4 लाख 89 हजार 610 वोट प्राप्त हुए।

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने स्वीकार की हार
भोपाल के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने चुनाव में पराजय स्वीकार करते हुए भोपाल की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जनता से कहा है कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सभी सम्माननीय मतदाता भाइयों, बहनों, बुजुर्ग, युवा साथियों भोपाल लोकसभा का यह चुनाव ऐतिहासिक था। इसमें आप सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतंत्र को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दिया।

मध्य प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत के पीछे मुख्यमंत्री मोहन यादव को माना जा रहा है। उन्होंने 29 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने के लिए रणनीति बनाई थी। उनके उठाये गये राजनीतिक कदम से जनता बीजेपी की तरफ आकर्षित हुई। 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के पक्ष में नतीजे आने से मुख्यमंत्री मोहन यादव गदगद हैं।

नए नवेले मुख्यमंत्री ने किया कमाल!

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत है। उन्होंने कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त करे कारणों पर भी बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिखराव और गलत रणनीति की वजह से कांग्रेस को हमेशा हार मिलती है। मध्य प्रदेश की जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है।