V India News

Web News Channel

जंगल की गुफा में कंबल में लिपटा मिला महिला का कंकाल, 15 दिन से थी गायब!

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी चौकी के कुन्दौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल के बीच स्थित माटी डोंगर पहाड़ की एक गुफा में कंबल में लिपटा हुआ कंकाल मिल गया। इस पूरे वाकये को जब इलाके के ग्रामीणों ने देखा तो वो सब दहशत में आ गए। आनंशन-फानन में इलाके के पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रोफेशनल तरीके से मामले की विवेचना शुरू की गई तो पता चला कि ये कंकाल करीब 15 दिन से लापता चल रही गुड़िया पति बुद्धसेन बैगा का है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गई हैं।

क्या थी घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित इस गुफा तक पहुंचना भी आसान नहीं है। ग्रामीणों ने कल बुधवार की दोपहर के समय गुफा के भीतर कंबल में लिपटा शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी और कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की प्रोफेशनल तरीके से जांच पर प्रारंभ की गई और कंबल हटाकर देखा तो शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और लगभग कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस की पूछ परख पर वहां उपस्थित ग्रामीणों ने उसकी पहचान गुड़िया बैगा 30 वर्ष के रूप में की।

ग्रामीणों ने पति पर जताया संदेह

स्थानीय ग्रामीण सत्यवान बैगा ने बताया कि गुड़िया करीब 15 दिनों से लापता थी, जबकि उसका पति बुद्धसेन बैगा भी पिछले दो दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहा है। जहां अब ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के गायब होने के बाद भी बुद्धसेन ने न तो उसे तलाशने की कोशिश की और न ही किसी को इसकी जानकारी दी, जिससे अब संदेह और गहरा गया है। करीब 30 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत अब इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।  घटनास्थल पर थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी, चौकी प्रभारी पोड़ी डीके रावत सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

इनका कहना है

वहीं इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान गुड़िया बैगा के रूप में की गई है। शव काफी पुराना है और उसे कंबल में लपेटकर गुफा में रखा गया था। जहां पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।