V India News

Web News Channel

AI की मदद से बनाई अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई!

राजधानी भोपाल से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का दुरुपयोग कर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शातिरों द्वारा लगातार परेशान और ब्लैकमेल करने के चलते 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा थी। जिसकी मौत से दुखी होकर मृतका के परिजनों ने शव पुलिस थाने के सामने रखकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दो युवक नाबालिग को कर रहे थे ब्लैकमेल 

पुलिस को बयान देते हुए नाबालिग के परिजनों ने बताया कि दो युवक सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लेकर एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। जिसकी वजह से छात्रा काफी तनाव में थी। परिजनों का आरोप है कि युवक स्कूल के बाहर भी छात्रा का पीछा करते थे, जिससे परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।

पंखे से लटकर युवती ने दी जान 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने ही घर में पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।