मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अश्विन जोशी की आज दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई। अश्विन जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते आज नेता जी को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
अश्विनी जोशी काफी समय से थे बीमार
दरअसल, 66 वर्ष के अश्विनी जोशी काफी समय से बीमार थे और उनका उपचार भी चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। हालांकि हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी। अश्विन जोशी की मौत से राजनीतिक गलियारों में शौक की लहर है।
अश्विन जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के भतीजे
बता दें कि अश्विन जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के भतीजे थे और इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते थे। वे 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार विधायक रहे। अश्विन जोशी का अंतिम संस्कार उनके बेटे के विदेश से आने के बाद होगा।

More Stories
डीजल और ऑक्सीजन के अभाव में अटकी जिंदगी, मैहर सिविल अस्पताल पर उठे सवाल!
भोपाल; खेत में मिला नाबालिग का कंकाल, 43 दिन से लापता थी किशोरी!
Indore: हाईवे पर स्टंट कर दिखा रहे थे भौकाल, पुलिस ने ऐसा दिया सबक!