मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले 20 वर्षीय राहुल (लालू) चौरसिया ने सूदखोरों के आतंक से तंग आकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है.
परिजनों का आरोप है कि राहुल ने ज्योति साहू, दीपक साहू और उनके साथियों से व्यापार के लिए कर्ज लिया था, जिस पर 30% मासिक ब्याज वसूला जा रहा था. समय पर भुगतान न होने पर 1,000 रुपये प्रतिदिन की अवैध पेनल्टी और ‘हरिजन एक्ट’ में फंसाने की धमकियों ने युवक को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.
परिजनों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने अमरवाड़ा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. परिजनों ने सीधे तौर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या (धारा 302) का मामला दर्ज करने की मांग की है.
लोगों का कहना है कि नगर में एक चर्चित दंपति और उनके गुर्गे लंबे समय से अवैध ब्याजखोरी का धंधा चला रहे हैं, जिससे कई युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. उन्होंने मांग की है कि ऐसे सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!